Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Giridih : माले की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक सरिया में सम्पन्न

SHARE:

  • पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को तेज करने पर हुई चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरिया स्थित माले पार्टी ऑफिस में जिला सचिव जनार्दन की अगुवाई में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें माले के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. इस बैठक में जिला सचिव ने होली से पहले जिले के हजारों मेंबर्स का नवीनीकरण और रिन्यूअल करने की बात की, साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए सदस्यों की भर्ती के लिए लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला कमिटी और स्टैंडिंग कमिटी के साथ-साथ प्रखंड कमिटी को भी जनता के मुद्दों पर जन आंदोलन को तेज करना होगा. पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि वे जब भी पार्टी को जरूरत होगी, अपनी उपस्थिति देंगे और सभी विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को और तेज करने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें :  Giridih : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पार्टी संगठन की विस्तार के लिए सभी नेताओं ने दिये अहम सुझाव

बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के नेता पूरण महतो को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ और मुफ्फसिल क्षेत्र में संगठन विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई. उन्होंने बगोदर और राजधनवार की तरह अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया. माले नेता सीताराम सिंह ने पार्टी की जन आंदोलन की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि माले पार्टी सड़क से सदन तक जनता के मुद्दों को उठाती रही है. माले नेताओं ने एक सप्ताह के भीतर सभी ब्रांच कमिटी को एक्टिव करने का निर्णय लिया, और कहा कि समय पर पार्टी के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा. माले नेता राजेश सिन्हा ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में संगठन की बढ़ती संभावनाओं और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर संगठन गठन की बात कही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर