• प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों का पुनर्गठन किया है. प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने बताया कि इस पुनर्गठन के तहत रांची के लिए संजय कुमार सिंह, धनबाद के लिए दीनानाथ ठाकुर, देवघर के लिए रितु राज, बोकारो के लिए आकाश पांडे, रामगढ़ के लिए राजकुमार रवानी, हजारीबाग के लिए मुकेश कुमार, दुमका के लिए राणा रंजीत सिंह, साहेबगंज के लिए प्रमोद पासवान, पाकुड़ के लिए रंजीत कुमार सिंह, गोड्डा के लिए राजकुमार मंडल, गिरिडीह के लिए विनीत कुमार, खूंटी के लिए सानिका मुंडा और जमशेदपुर के लिए सुनील कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : छोटाबंदुआ गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये सभी अधिकारी पार्टी के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए वे तत्परता से कार्य करेंगे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version