समय पर वेतन नहीं, बढ़ती का भुगतान नहीं, पूर्व की कंपनी ने भी मार लिए मजदूरों के पैसे

फतेह लाइव रिपोर्टर

जेएलकेएम नेता एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने गिरिडीह शहर में जलापूर्ति करने वाले खंडोली सहित अन्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सभी कामगारों को श्रम अधिकारों के तहत समुचित सुविधाएं तथा वेतन व संसाधन देने की मांग की है। इस बाबत वाटर सप्लाई कर्मियों की समस्याओं से अवगत होने के उपरांत श्री यादव ने कहा कि, नगर निगम के मातहत टेंडर लेने वाली कंपनियों ने हर हमेशा वाटर सप्लाई कर्मियों का शोषण किया है। न तो उन्हें समय पर वेतन दिया जाता है और न ही बढ़ती। जेएलकेएम नेता ने कहा कि, वर्षों से इन मजदूरों की लड़ाई लड़ी जा रही है, लेकिन झारखंड की कोई भी सरकार मजदूरों का हक मारने वालों पर कार्रवाई नहीं करती।

यह भी पढ़े : Ghatshila : घाटशिला देवी विश्वविद्यालय के कुलपति ने जल संसाधन एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से की मुलाकात

श्री यादव ने कहा कि, नियमानुसार ये सभी नियमित कामगार हैं, लेकिन इनका पीएफ नहीं कटता। समय पर वेतन के बजाय मनमर्जी तरीके से कई महीनों बाद वेतन दिया जाता है। इनको सरकारी नियानुसार बढ़ती का भुगतान नहीं किया जाता। पूर्व की कंपनी ने तीन साल पूर्व का इन मजदूरों का 1 माह का पैसा ही आज तक नहीं दिया। मजदूरों ने निगम को लिखित भी दिया, लेकिन इसकी परवाह किए बिना निगम ने कंपनी को पैसा भुगतान कर दिया।

मौके पर शंभू तुरी सहित शिकायत करने वालों में हुसैन अंसारी, लखन रजक, कलीम अंसारी, हलीम अंसारी, सुरेंद्र हेंब्रम, महेंद्र हेंब्रम, लतीफ अंसारी, कयूम अंसारी, अब्बास अंसारी, सोहेल अंसारी, मनोज राम सहित अन्य थे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version