WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bahragora : टीपीएस डीएवी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, कहा- बच्चे हो अनुशासित तभी लक्ष्य की हो सकती है प्राप्ति

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा स्थित टीपीएस डीएवी स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन शामिल हुए। इस दौरान महामहिम राज्यपाल जमशेदपुर से सड़क मार्ग होते हुए बहरागोड़ा टीपीएस डीएवी स्कूल पहुंचे। राज्यपाल के स्कूल पहुंचने पर स्कूल के चैयरमेन डॉ बिनी षाड़ंगी व स्कूल के पाचार्य अनूप कुमार द्वारा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।

उसके उपरांत राज्यपाल ने स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय तरापद षाड़ंगी की मूर्ति का अनावरण किया। स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर राज्यपाल का स्वागत किया गया। ततपश्चात सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय गान गाकर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल के समक्ष बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि बहरागोड़ा शिक्षा के मामले में सबसे आगे है। बच्चे शिक्षित होंगे तभी देश आगे बढ़ेगा इसीलिए बच्चे पढ़ाई पर जोर दें। वहीं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जो चीजें सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाया जाता है वह प्राइवेट स्कूलों में शायद ही सीखने को मिलता है। इसको लेकर वर्ष में एक बार गर्मियों की छुट्टियों में समर वकेशन के आयोजन में सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चों को एकसाथ रखकर उनके बीच की दूरियों को कम करें और एक-दूसरे से कुछ सीखने का मौका दें।

इससे हमारे देश में एकता का एक नया परिचय दिखेगा। मनुष्य को यदि अपनी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो उसे अनुसाशन का पालन करना अति आवश्यक है। कहा कि एक कामयाब मनुष्य के पीछे उसका अनुशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा की कोरोना महामारी के समय भारत देश की लगभग 140 करोड़ आबादी मुसीबत में आ गई थी तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार नही माने और देश एवं राज्य के सुदूरवर्ती जगहों में प्रत्येक लोगों तक कोविड वैक्सीन और कोरोना जांच किट को पहुँचाने का काम किया है।

इसी के साथ, अन्य देशों को भी जरूरत के अनुसार वैक्सीन की आपूर्ति की गई और यह सब हमारे प्रधानमंत्री के प्रयास से ही संभव हो पाया है। वे देश के प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि वे अपने सभी कार्य समय पर करते है जिससे कि आज वे इतने बड़े पद पर है और आज भी अपने सभी कार्य समय पर करते हैं। मनुष्य को उसका अनुसाशन ही उसे सफलता की राह पर ले चलती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दुनिया आधुनिक हो रही है, वहाँ हर मोड़ पर मनुष्य को नई चुनोतियाँ मिलेगी। लेकिन सभी लोगों को पहले से सभी चुनौतीयों का सामना करने के लिये तैयार रहना चाहिए।

इस कार्यक्रम को झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी तथा स्कूल के चैयरमेन डॉ बिनी षाड़ंगी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व राज्यपाल जमशेदपुर परिसदन आये, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ओर्नर दिया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर