Jamshedpur Bjp : आजादी का जश्न मनाने और वीर सपूतों को याद करने के लिए भाजपा की तैयारियां जोरों पर, 13 को ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का होगा भव्य आगाज, 14 को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

SHARE:

साकची जिला भाजपा कार्यालय से भाजपा ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, भाजपा की बैठक में मेरी माटी, मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जमशेदपुर महानगर में बड़े स्तर पर आयोजित करने की बनाई गई रूपरेखा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

देश में 12 मार्च, 2021 को प्रारंभ हुए आजादी के अमृत महोत्सव का समापन ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान से इसी महीने अगस्त में होने जा रहा है। आजादी का जश्न मनाने और वीर सपूतों को याद करने के लिए भाजपा की तैयारियां जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार की ओर से चलाए जाने वाले इस अभियान में जन-सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर देशव्यापी खाका तैयार किया है। इसको लेकर गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों में सक्रियता से जुड़ने और ज्यादा से ज्यादा जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया गया कि 13 अगस्त को साकची बड़ा गोलचक्कर स्थित भगवान बिरसा स्मृति उद्यान के समीप जिला स्तर पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान का आगाज किया जाएगा। जिसमें महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष को माटी एकत्रित करने हेतु कलश भेंट किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यरूप से शामिल होंगे। वहीं, 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें देश के विभाजन के समय हुई त्रासदी के बारे में लोगों को बताया जाएगा। कार्यक्रम के तहत उस कालखंड में विभाजन के दौरान यातनाएं सहने वाले और विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों के साथ भाजपा भारत विभीषिका विभाजन स्मृति दिवस मनाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों के सफलता के निमित्त जमशेदपुर महानगर व्यापक तैयारी कर रही है। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। शहर की मिट्टी को जुटाकर अमृत कलश यात्रा के रूप में गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवासीय और व्यवसायिक परिसरों में देश की आन, बान और शान पवित्र तिरंगे को ससम्मान आवश्य लगाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने को प्रेरित करें।

बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, मनी मोहंती, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, बबलू गोप, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, चंचल चक्रवर्ती, हलधर दास, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो व अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर