Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : जिला परिषद सदस्य पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पोटका थाना क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता सूरज मंडल पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को हल्दीपोखर बाजार पूरी तरह बंद रहा। घटना के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी देखी गई। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर घटना के विरोध में एकजुटता जताई और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

बताया जा रहा है कि 17 अगस्त की देर रात करीब 2 से 3 बजे जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल अपने परिवार के सदस्यों और साथियों के साथ हरिणा स्थित मुक्तेश्वर धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पल्ले मंगल के समीप कुछ अज्ञात युवक कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे थे। सूरज मंडल और उनके साथियों ने इसका विरोध किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

आरोप है कि विरोध करने पर अज्ञात युवकों ने सूरज मंडल और उनके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन पर जानलेवा हमला किया। घटना में सूरज मंडल समेत उनके साथी घायल हो गए। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

रविवार को इसी घटना के विरोध में हल्दीपोखर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने कहा कि घटना में शामिल सभी दोषी लोगों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने बंद के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों से मिले समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि हल्दीपोखर के लोगों ने जिस तरह उनके साथ एकजुटता दिखाई है, उसके लिए वे सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर