WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Hemkunt Saheb Yatra : साकची की 99 वर्षीय वृद्धा समेत 164 लोगों का जत्था हेमकुंट साहेब रवाना

SHARE:

बोले सोनिहाल के उदघोष से गूंजा टाटानगर स्टेशन, संगत का सीजीपीसी ने किया स्वागत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर रेलवे स्टेशन से सोमवार को टाटा जलियांवाला बाग ट्रेन से उत्तराखंड स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह के धार्मिक स्थल श्री हेमकुंट साहेब के दर्शनों को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। जत्थे में साकची निवासी 99 साल की वृद्ध माता हरबंश कौर के साथ 164 लोग शामिल हैं। इनकी यह 8वीं तीर्थयात्रा होगी। वहीं, जत्थे में शामिल संगत हेमकुंट साहेब के साथ पंजाब में श्री दरबार साहेब और पोंटा साहेब गुरुद्वारा के दर्शन कर 25 जुलाई को वापस शहर लौटेगा। टाटानगर स्टेशन में जत्थे को रवाना करने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह पहुंचे और संगत का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान बोले सोनिहाल सतश्री अकाल के उदघोष से स्टेशन परिसर गूंज उठा। हेमकुंट सेवा सोसाइटी के बैनर तले पिछले 24 सालों से टाटानगर से जत्था हेमकुंट साहेब जाता है। सोसाइटी के अमरजीत सिंह बाबी, बलदेव सिंह राजा, गुरजिंदर सिंह पिंटू, राहुल खुराना, हरप्रीत कौर, सुरजीत कौर संगत की सेवा संभाल करते हैं। संगत का स्वागत करने के दौरान प्रधान के साथ चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरेंद्र सिंह शिंदे, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, राजू पांडे, चरणजीत सिंह आदि शामिल थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर