WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान बाजवा की पत्नी का निधन,  सीजीपीसी ने जताई संवेदना, समाज में शोक की लहर

SHARE:

ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मस्कीन ने अमृतसर से निधन पर जताया दुख

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व चेयरमैन स्व. सरदार सुखदेव सिंह बाजवा की पत्नी बीबी सुखवंत कौर (85) का सोमवार को निधन हो गया। एक माह से वे बीमार चल रही थी और टीएमएच में इलाजरत थी। उनकी अंतिम शव यात्रा मंगलवार सुबह 11 बजे गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित बाजवा आवास से निकाली जाएगी।

बीबी सुखवंत कौर के पति स्व. सुखदेव बाजवा के सिख समाज में दिए गए योगदान को आज भी लोग याद करते हैं। कोरोना में उनका देहांत हुआ था। 90 के दशक में वे टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान थे। बाजवा के कार्यकाल में ही टिनप्लेट गुरुद्वारा के पास खालसा वेलफेयर सेंटर निर्माण किया गया था, जो आज गुरुद्वारा कमेटी की अच्छी आय का स्त्रोत है, जिससे समाज के विकास कार्य जारी हैं। 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्व. बाजवा के कार्यकाल में 90 में पहली बार पंथ रत्न संत सिंह मस्कीन के कहने पर टिनप्लेट गुरुद्वारा में संगत के दर्शन किये थे और कथा के द्वारा संगत को निहाल किया था। पुत्र रविंद्र सिंह बाजवा टिनप्लेट गुरुद्वारा के कार्यवाहक प्रधान हैं, जबकि छोटे पुत्र दलविंदर सिंह उर्फ राजा बाजवा है। भतीजा सरताज सिंह बाजवा टिनप्लेट गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा के प्रधान हैं। बीबी सुखवंत कौर के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, टिनप्लेट कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, मंजीत सिंह खालसा समेत अन्य ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मस्कीन ने भी अमृतसर से निधन पर परिवार को शोक संवेदना दूरभाष से प्रकट की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर