फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में शनिवार को कार्य का अंतिम दिन रहा। इसके बाद न्यायालय में होली अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब न्यायालय आगामी 9 मार्च 2026 को पुनः अपने नियमित कार्य के लिए खुलेगा। अवकाश से पूर्व न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिवों एवं कार्यकारी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह में जिला जज कणकण पट्टेदार, प्रधान कुटुंब न्यायालय के जज अजीत कुमार सिंह, एडिशनल कुटुंब न्यायालय के जज धीरज कुमार, जिला जज आनंद मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव तथा रजिस्ट्रार सिद्धांत तिग्गा समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।

सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा पारंपरिक पकौड़ी और जलेबी का आनंद लिया। कार्यक्रम में कमर्शियल टैक्स बार के चेयरमैन खजांची लाल मित्तल, अध्यक्ष वासुदेव चटर्जी, महासचिव एवं लगभग 50 अधिवक्ता भी शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने वाइस चेयरमैन का स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में पुनः समर्थन देने की बात कही।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version