Giridih : जिला पर्यटन सवर्धन परिषद् के शासी निकाय की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह, उप विकास आयुक्त, गिरिडीह की अध्यक्षता में  जिला पर्यटन सवर्धन परिषद के शासी निकाय की बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत किया गया. उक्त बैठक के सदस्य के रूप में मुख्य रूप से विधायक, बगोदर विधानसभा क्षेत्र, केंद्रीय मंत्री-सह-कोडरमा लोकसभा संसाद के प्रतिनिधि, मंत्री-सह-विधायक, गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि,  गांडेय विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, विधायक, जमुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि एवं ज़िला खेल पदाधिकारी-सह -पर्यटन नोडल पदाधिकारी, गिरिडीह, उप नगर आयुक्त गिरिडीह एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए. बैठक में मुख्य रूप जिले के सभी पर्यटक स्थलों में निर्मित परिसम्पतियों का संचालन सम्बन्धी निर्णय, पारसनाथ महोत्सव, बाहा पर्व महोत्सव का प्रस्ताव राज्य पर्यटन संवर्धन समिति को उपलब्ध कराना एवं सभी पर्यटक स्थलों में आवश्यक पर्यटकीय विकास एवं झारखण्ड धाम में पुलिस पिकेट का अधिष्ठान करने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : ब्लॉसम मोंटेसरी स्कूल का 10वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें