Jamshedpur : परसुडीह में महिलाओं ने बंद कराई शराब दुकान, ये दी चेतावनी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

परसुडीह के नामोटोला इलाके में स्थित सरकारी शराब दुकान के बंद न होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को खुद ही दुकान को बंद करवा दिया. महिलाओं का आरोप था कि शराब दुकान के कारण उन्हें और अन्य महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नशे में धुत युवक महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं और फब्तियां कसते हैं. इसके अलावा, दुकान के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं को वहां से गुजरने में कठिनाई होती है.

महिलाओं ने स्पष्ट किया कि अगर शराब दुकान को तुरंत नहीं हटाया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी. इस मुद्दे को लेकर महिलाओं ने उत्पाद विभाग के निरीक्षक से संपर्क किया, जिसके बाद विभाग ने दुकान को बंद करने का आदेश दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उल्लेखनीय है कि चार महीने पहले शराब माफिया विजय साहू की हत्या के बाद महिलाओं ने बस्ती में शराब दुकान बंद करने की मांग उठाई थी. इसके लिए उन्होंने धालभूम एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमें एसडीओ ने 20 फरवरी तक दुकान बंद करने का आश्वासन दिया था. हालांकि, समय बीत जाने के बाद भी दुकान बंद नहीं की गई, जिससे नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर दुकान को खुद ही बंद करवा दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर