फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के धालभुमगढ़ प्रखंड स्थित कड़ुवाकाटा में धरम गुरु माझी रामदास टुडू मेमोरियल पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शिरकत की। पुस्तकालय का उद्घाटन मंत्री रामदास सोरेन ने किया, और इस आयोजन के दौरान उन्होंने इसके उद्घाटन और संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि इस पुस्तकालय का उद्देश्य खासकर युवा बर्ग बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर मार्गदर्शन प्रदान करना है।

‘युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल’

मंत्री रामदास सोरेन ने इस पुस्तकालय को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो उन्हें सशक्त बनाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने “खेरवाल वंश धरम पुथी” पुस्तक की रचना की है, जो समाज के उत्थान और शिक्षा में योगदान देगा. यह पुस्तकालय क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए एक अद्भुत शैक्षिक संसाधन बनेगा और यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा. मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह पुस्तकालय सामाजिक और शैक्षिक विकास में मदद करेगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन, कालीपदो गोराई, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, चैतन्य मुर्मू, बिनोद चौबे, महिला प्रखंड अध्यक्ष फुलमोनी मुर्मू, सहित झामुमो की महिला नेत्री व अन्य झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version