WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

India President in jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से किया संवाद, फोटो सेशन भी, कार्यक्रम से निकलकर पैदल चलकर भीड़ का किया अभिवादन, बच्चों को भेंट की चॉकलेट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह पहुंची हैं। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में प्रोग्राम खत्म करने के बाद जब राष्ट्रपति बाहर निकलीं तो सड़क किनारे लोगों की भीड़ देख अपना वाहन रुकवाया। इसके बाद राष्ट्रपति गाड़ी से उतर कर पैदल चलने लगीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति को अपने बीच देखते ही लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। खासकर महिलाएं काफी उत्साहित थीं। सभी द्रौपदी मुमू जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। राष्ट्रपति ने वहां भीड़ में मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी।

एक बच्ची ने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चॉकलेट दी है। एक परविंदर नाम की महिला ने बताया कि वह कई घंटे से यहां राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़ी थी। राष्ट्रपति जब मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलज से निकलीं तो वह गाड़ी से उतर गईं। ऐसा देख कर हम सब को काफी खुशी हुई है। परिवंदर ने बताया कि राष्ट्रपति बेहद अच्छे स्वभाव की हैं। उन्होंने बेटी को भी चॉकलेट दिया है। साथ ही आशीर्वाद भी दिया। राष्ट्रपति आम जनता के बीच तकरीबन 150 कदम तक पैदल चलीं। इस दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई और भीड़ मे मौजूद लोगों ने राष्ट्रपति को बेहद करीब से देखा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति ने विभिन्न सत्रों में टॉप करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन किया। इसके बाद राष्ट्रपति मेधावी छात्रों से संवाद किया। इस कार्यक्रम को परिचय सम्मेलन का नाम दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया और यहां पौधारोपण किया। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनकी एक दीर्घकालिक योजना है कि परिसर में द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस विकसित किया जाएगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति को कदमा का प्रोग्राम खत्म होने के बाद मरीन ड्राइव होकर खरकई लिंक रोड व मानगा गोलचक्कर होते हुए भुइयांडीह के रास्ते बारीडीह पहुंचाया गया। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सामने लोग राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। सभी हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रपति जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। एक व्यक्ति उदय कुमार सिह ने कहा कि कभी उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति उनके इलाके में आएंगी। राष्ट्रपति के बारीडीह आने से मन काफी खुश है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर