WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Indian Railway: रेलवे बोर्ड में AIRF के साथ PNM, ट्रैकमेन को 4200 ग्रेडपे, अप्रेंटिस को GM पावर से भर्ती का मुद्दा उठा

SHARE:

 Jamshedpur.
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और रेलवे बोर्ड के बीच साल के पहले PNM में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने आज रेलवे में रिक्त पदों पर भर्ती और रेलवे कालोनियों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई और साफ किया कि इन मसलों पर बोर्ड का रवैया नकारात्मक है. महामंत्री ने एक्ट अप्रेंटिस का भी मुद्दा उठाया और कहा कि काफी प्रयास के बाद कुछ बच्चों को नोकरी जरूर मिली, लेकिन अगर हम पुरानी प्रक्रिया GM पावर से लोगो की भर्ती करें तो इससे सही मायने में अप्रेंटिस बच्चों को लाभ होगा. इसके अलावा ट्रैकमैन कैडर को रिस्ट्रक्चरिंग के जरिये ग्रेडपे 4200 देने का मसला भी उठाया गया.
बैठक में सबसे जोरदार तरीके से रेलवे कालोनियों के खस्ताहाल क्वार्टर का मामला उठाया गया. महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि आज तमाम मकान की हालत इतनी जर्जर है कि वो खतरनाक हो गए हैं और रहने लायक भी नहीं है. इन मकानों की मरम्मत के नाम पर हर साल करोड़ो रूपये खर्च भी हो रहे हैं, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हो रहा है. बैठक में कहा गया कि पुराने मकानों की बात तो अलग, जो नए मकान बन रहे हैं. रेलवे को हैंडओवर होने के साथ उससे भी पानी टपकने लगता है. ये गंभीर मामला है, इस पर सख्त निगाह रखने के साथ ही जिम्मेदारी तय कर लोगो के खिलाफ कारवाई करनी होगी. बोर्ड की तरफ से कहा गया कि फिलहाल पहले चरण में हम विभिन्न स्थानों पर 24 हजार मकान बनाने जा रहे हैं. इतना ही नही खतरनाक हो चुके मकानों को गिरा कर वहां आधुनिक तरीके से मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का प्लान है. इसमें ऐसा भी प्रावधान किया जा रहा है कि तय समय के पहले मकान में किसी तरह की दिक्कत हुई तो जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
PNM में आज ट्रैकमैन के रिस्ट्रक्चरिंग का मसला भी महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने उठाया और उन्हें 4200 ग्रेड पे देने की मांग की. कहा गया कि आर्टिजन श्रेणी की तर्ज पर जहां 4200 ग्रेड पे सीनियर टेक्नीशियन (MCM) को पहले ही दिया जा चुका था. जरूरी है कि ट्रैकमैन साथियों को भी इसका लाभ दिया जाए. फिलहाल ईद पर बोर्ड ने साफ- साफ तो कोई फैसला अभी नही लिया है, लेकिन बोर्ड इस पर सैद्धान्तिक रूप से सहमत है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्दी ही बोर्ड इस मुद्दे पर भी निर्णय ले सकता है.
महामंत्री ने कहा कि पिछले दिनों वित्त मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक थी. इसका मुद्दा तो कुछ और था, लेकिन इस दौरान बताया गया कि जिस भी डिपार्टमेंट से कर्मचारियों की भर्ती की बात की गई, मंत्रालय ने किसी को नहीं रोका. सभी केंद्रीय विभाग में उमकी जरूरत के मुताबिक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. रेलवे से ऐसी कोई माँग नही हुई. महामंत्री ने कहा कि आज जब रेल में लगभग 3.56 लाख कर्मचारियों की जगह रिक्त है. तब इसे भरने के बजाए पोस्ट सिरेंडर करने को दबाव बनाया जा रहा है. महामंत्री ने कहा कि हालत यही रही तो एक नई ट्रेन चलने पर एक पुरानी ट्रेन को बंद करना होगा. एक नया स्टेशन खुलने पर एक पुराना स्टेशन बंद होगा.
महामंत्री ने आज एक बार फिर एक्ट अप्रेंटिस का मसला भी उठाया और कहा कि जो प्रक्रिया शुरू की गई थी, उससे काफी बच्चों को नोकरी मिल गई, लेकिन कुछ टेक्निकल समस्या के चलते जिन बच्चों को नोकरी मिल जानी चाहिए थी वो नहीं मिल सकी. GM पावर से पहले आसानी से भर्ती हो जाती थी. लेकिन बोर्ड इसे बैक डोर एंट्री मानता है जो गलत है. हमे एक बार फिर GM पावर से भर्ती पर विचार करना चाहिए.
स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती युवाओं के लिए जॉन, मंडल स्तर पर काउंसिल बनाया गया. इसमें परफॉर्मेंस के आधार पर इंसेटिव की व्यवस्था है, लेकिम अब तक इस मामले में 100 से अधिक करेक्शन हो गए. अब खिलाड़ी को पता नहीं चलता कि उन्हें क्या और कब मिलने वाला है. इस पर तय हुआ कि जल्दी ही सभी करेक्शन को समाहित करके फाइनल आर्डर निकाल दिया जाएगा.
इसके अलावा CG अप्वाइंटमेंट की विसंगतियों, यूनियन के ऑफिस बेयरर का नियम विरुद्ध तबादला, एडवांस प्रेगनेंसी की छुट्टी, प्रिंटिंग प्रेस क्लोजर, TTE रनिग रूम की दुर्दशा, रनिग स्टाफ की समस्याओ पर भी महामंत्री ने विस्तार से चर्चा की.
फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ एन कन्हैया ने कहा कि आज भारतीय रेल के कर्मचारियों की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रहीहैं. तमाम शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. एक ओर रेलमंत्री और बोर्ड के अफसर राजस्व में बढ़ोतरी के लिए उनकी पीठ थपथपाते है, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नही है. हालत ये है कि बीमार कर्मचारियों को स्तरीय इलाज तक नहीं मिल रहा है.
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जे आर भोसले, कोषाध्यक्ष शकरराव , राजा श्रीधर, प्रवीना सिंह, वेणु पी नायर, मुकेश गालव, मुकेश माथुर, के एल गुप्ता, आर डी यादव, एस एन पी श्रीवास्तव, मनोज बेहरा, आशीष विश्वास, गौतम मुखर्जी, अमित घोष, एस के त्यागी, एल एन पाठक, जया अग्रवाल ने भी कई अहम मुद्दों को उठाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर