फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलपहाड़ी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त संध्या प्रधान, रिंकू सिंह, संध्या सिंह, वंदना कुमारी एवं नीतू सिंह उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

गायत्री परिवार के महिला प्रकोष्ठ की मधु शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया। वहीं बिंदी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मुनमुन ने किया। इस अवसर पर सहायक प्रबंध ट्रस्टी सुरेश लाल के साथ गायत्री परिवार के सभी परिजनों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

गायत्री परिवार ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर में समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आगामी 26 मार्च 2026 को गायत्री शक्तिपीठ स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version