अनुमंडल संवाददाता, फतेह लाइव।

झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय धुर्वा के आदेश पर जादूगोड़ा विधुत सहायक अभियंता प्रत्यूष आनंद की अगुवाई आज जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह, ईटा -भट्ठा, दुडकू में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया इस अभियान कफील अंसारी, सहायक विद्युत अभियंता विद्युत् आपूर्ति अवर प्रमंडल जादुगोडा ने भी हिस्सा लिया। यह अभियान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो संध्या तक चला। इस छापामारी अभियान में चार लोगो के खिलाफ जादूगोड़ा थाना में विद्युत चोरी का मामला दर्ज किया गया है।अभियुक्त का नाम एवं पता राकेश यादव, पिता रामेश्वर यादव, पता ग्राम ईटा भट्टा, पोस्ट-राखा,पूर्वी सिंहभूम

DS1B/ 1KW 12,474/-(बारह हजार चार सौ चौहत्तर मात्र)

लाल बिहारी सिंह पिता मोहन सिंह पता ग्राम-दुर्क, पोस्ट-राखा

पूर्वी सिंहभूम DS 1B/1W

12,474/-(बारह हजार चार सौ चौहत्तर मात्र)

सुजीत कुमार सिंह पिता निर्मल सिंह, राखा पूर्वी सिंहभूम ग्राम दुर्क, पोस्ट-राखा पूर्वी सिंहभूम

DS 1B/1W 12,474/-(बारह हजार चार सौ चौहत्तर मात्र)

विश्वनाथ भकत पिता – स्व० उमेश चन्द्र भकत,पता दुर्क,पोस्ट -राखा,पूर्वी सिंहभूम DS 1B/1W

37422/-(सैंतीस हजार चारसौ बाईस मात्र)

वहीं 12,474 से 37422/-जुर्माना लगाया गया है।इन सभी पर एक फेज के अतिरिक्त अवैध रूप से दूसरा फेज लेकर बिजली जलाने का आरोप है।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version