Jamshedpur : एनटीटीएफ के 15 छात्रों को नोएडा में लोकेशन के लिए वीवो कंपनी ने किया चयन, 3.6 लाख के पैकेज पर लॉक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों नोएडा के लिए लोकेशन के लिए वीवो कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। इसमें सर्वप्रथान लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।

इस दौरान छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान का नाम गौरव किया। विवो कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 15 छात्रों को 3.6 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया।सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई। सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रोसेस के बाद 4 इलेक्ट्रॉनिक्स(CP04) से उत्कर्ष कुमार, आदर्श कुमार, अविनाश सरकार, रितेश कुमार और 11 मेक्ट्रोनिक्स डिपार्टमेंट से ट्रेनी चुने गए. इनमें गौरव, सुशांतो, प्रखर, अंकित बारिक, सी एच दक्ष, सुमन पात्रा, राजा, मोहिंदर, नीरज साव, गणेश प्रसाद, सोनू कुमार हैं. सभी छात्रों को वीवो ने 03.06 लाख की पैकेज पर कंपनी के लिए लॉक किया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें