विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए हाईकेगोड़ा चौक से धोवाडूंगरी होते हुए चांगीरा तक बनने वाली सड़क का बुधवार को सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास पोटका के विधायक संजीव सरदार ने किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली इस 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आभार जताया।

ग्रामीण संपर्क मजबूत, आवागमन होगा आसान

यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग रही थी। सड़क निर्माण से हाईकेगोड़ा, धोवाडूंगरी और चांगीरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। खासकर बारिश के दिनों में जहां लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती थी, अब इस सड़क के बनने से स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।

हेमंत सरकार में हो रहा गांव-गांव का विकास, जल्द पोटका को मिलेगा रिंग रोड – संजीव सरदार

शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है, शहर और गाँव की दूरी खत्म हो रही है, राज्य में विकास की गति तेज हो रही है।

समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो, ग्रामीण निगरानी करे— विधायक का सख्त निर्देश

विधायक संजीव सरदार ने संबंधित विभाग और संवेदक को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने ग्रामीणों से कहा की निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करे और किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता संबधित कोई शिकायत तुरंत संज्ञान में दें ताकि क्षेत्र की जनता को एक टिकाऊ और बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

ये रहे उपस्थित

शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया कान्हू मुर्मू, रामप्रधान बीरसिंह बास्के, कीस्टो भूमिज, वार्ड सदस्य चंपा हेम्ब्रम, बिनोद महतो, भोला बोदरा, जगत मार्डी, भागवत मार्डी, माया हेम्ब्रम, सिदु हेम्ब्रम, जनता सरदार, मानू भूमिज, गंगारानी बोदरा आदि उपस्थित रहे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version