फतेह लाइव रिपोर्टर 
श्री श्याम भक्त मंडल भालूबासा के संयोजक पवन अग्रवाल के साथ 48 सदस्यों का दल बाबा श्याम की पावन धरा बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम टाटानगर रेलवे स्टेशन से पुरसोतम एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुई. श्याम भक्तो की टोली सीकर जिले के खाटू धाम में भक्त मंडल द्वारा समाज के सहयोग से निर्मित श्याम कोठी में विश्राम करेगी. 38 कमरों का श्याम कोठी पूरी ऊर्जा,लगन एवम भाव के साथ श्याम भक्तो की सेवा में समर्पित रहती है.

पिछले कई सालो से सैकड़ों श्याम बाबा के प्रेमियों को सेवा प्रदान करती है. पवन के अनुसार 18 मार्च को रिंगस से पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के उपरांत निशान यात्रा की शुरुवात होगी. सभी श्याम भक्त हाथो में बाबा श्याम का निशान पताका हाथो में लेकर 17 किलोमीटर पैदल यात्रा में शामिल होकर प्रभु के दर्शन करेंगे. स्वविदित है कि हर साल भक्त मंडल द्वारा निर्मित श्याम कोठी में सेवा के कार्य किए जाते है. जिसका लाफ साल भर हजारों भक्तो को प्राप्त होता है. जिसकी पूरी रचना टाटानगर से भक्त मंडल द्वारा की जाती है.

पवन अग्रवाल के साथ मुख्य रूप से बसंत अग्रवाल,राजेश नरेड़ी,राजू खंडेलवाल,बिमल अग्रवाल,संजय झा, शरवन अग्रवाल,अरुण अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल के साथ पूजा पाठ संपन कराने के लिए विद्वान पुरोहित श्री रवि जोशी विशेष रूप से रवाना हुए.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version