WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Accident : पारडीह में कार ने बुलेट सवार को मारा धक्का, झामुमो नेता बाबर खान के भांजे की मौत, हत्या का आरोप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पारडीह काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बुलेट को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर दो बार पलट गई. कार सवार युवक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गए. इस सड़क हादसे में जेएमएम नेता बाबर खान के भगिना आसिफ खान 24 वर्ष की मौत हो गई, जबकि आसिफ का साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया.

दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां से आसिफ को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि परिजन उसे टीएमएच ले गए. जानकारी मिलने पर बाबर खान भी टीएमएच अस्पताल पहुंचे और घटना को सोची समझी साजिश बताया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि कार सवार आगे से घूमकर आया और आसिफ को टक्कर मारी. बाबर खान ने बताया कि कुछ दिनों पहले आसिफ का किसी युवक के साथ झगड़ा हुआ था. संभवतः उसी ने टक्कर मारी है.
आसिफ आजादनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था. छह माह पूर्व ही आसिफ की शादी हुई थी.

वह चिप्स का कारोबार करता था. देर शाम वह अपने साथी सोनू के साथ घर से निकला था. दोनो चाय पीकर निकले ही थे की पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी मिलने पर चांडिल पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो वाहनों को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर