WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन चौक पर होली मिलन एवं फगुआ गान पर झूमे अतिथि और आम लोग, शशि मिश्रा का संदेश आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक होता है यह आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर स्टेशन चौक पर शनिवार को श्री राम जन्म उत्सव समिति की ओर से सार्वजनिक होली मिलन समारोह सह फगुआ गान का आयोजन संस्थापक शशि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विद्युत वरण महत्व सांसद जमशेदपुर, सरयू राय विधायक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, अरविंद कुमार सिंह पूर्व विधायक इचागढ़, पंकज सिन्हा, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, राजीव रंजन सिंह पूर्व डीआईजी कोल्हन, मनोज यादव रणजी खिलाड़ी जमशेदपुर, अभय सिंह संगठन प्रभारी धनबाद भाजपा, आनंद बिहारी दुबे कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कमल किशोर पूर्व डीएसपी, सत्येंद्र नारायण सिंह पूर्व डीएसपी, भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, किताडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान अर्जुन वालिया, फतेह लाइव न्यूज के चीफ एडिटर चरणजीत सिंह, चमकता आईना अख़बार के प्रॉपराइटर छोटकु सिंह, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा आदि सभी अतिथियों ने झाल, ढोलक बजाकर उद्घाटन किया.

संस्थापक शशि कुमार मिश्रा ने सभी आए हुए अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया. मिश्रा ने बताया टाटानगर स्टेशन चौक पर 20 वर्षों से होली मिलन समारोह होते आ रहा है. और हम लोग यहीं से हिंदू मुस्लिम सिख इसाई की एकता का परिचय देते हैं और आपस में भाईचारा के साथ होली मनाने का आह्वान करते हैं. मिश्रा ने कहा की पानी का अभाव को देखते हुए इस बार टिका होली खेलने का समस्त समाज से आग्रह किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समस्त अतिथियों ने इस बात का हाथ उठाकर समर्थन किया की होली भाईचारा की होली है रंगों का त्यौहार है, इसलिए होली मिलजुल कर मनाना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील तिवारी, प्रोफेसर त्रिलोकी नाथ, बसंत नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, मंगलदेव शुक्ला, जवाहर प्रसाद, बॉबी शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रामाशीष यादव, अमन मिश्रा इत्यादि सदस्यों ने योगदान निभाया और देर रात तक फागुआ गीतों का स्थानीय लोगों ने लुप्त उठाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर