फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत काशीडीह कुमारपाडा के पास सड़क दुर्घटना में गैरेज मिस्त्री मिहिर पोद्दार 55 वर्ष की मौत हो गई. काशीडीह कुमारपाडा मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर 3:00 बजे के करीब बगुनहातू निवासी मिहिर पोद्दार को अज्ञात टेंपो द्वारा धक्का मार कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा टेंपो का पीछा भी किया गया पर पकड़ नहीं पाए.

मिहिर पोद्दार काशीडीह मुरारी होटल के पास बिगत 35 वर्षों से मोटरसाइकिल गैरेज चलता था. सड़क दुर्घटना के बाद टेंपो चालक गाड़ी लेकर भालूवसा की और फरार हो गया. मिहिर पोद्दार को सर पर गंभीर चोट लगी है, सर पर गंभीर चोट लगी जिससे उनकी मौत हो गई.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा टाटा मैन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस स्थानीय सीसीटीवी फुटेज के जरिए टेंपो की पता लग रही है. घटना में मारे गए मिहिर पोद्दार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी एवं दो बेटा है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version