फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हुए हादसे में 31 वर्षीय युवक अंकित शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अंकित शर्मा न्यू उलिडीह का रहने वाला बताया जा रह है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित शर्मा किसी काम से डिमना क्षेत्र में था, तभी अचानक वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसे सिर में गहरी चोट लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की, और तत्काल टीएमएच अस्पताल लाया गया, लेकिन चोट की गंभीरता के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अंकित को उसके भाई अमित शर्मा द्वारा घटनास्थल से घर लाया गया। जैसे ही यह खबर परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की भीड़ घर पर जुट गई है, जहां हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिमना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह दुखद घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर सड़कों पर सुरक्षा के नियमों का पालन कब सख्ती से सुनिश्चित किया जाएगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version