फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत बारीडीह विजय गार्डन गेट नंबर एक के पास अभिषेक डे नामक युवक नाइट ड्यूटी करके अपने घर की तरफ वापस आ रहा था। उसी रास्ते से एक सरिया लदा ट्रेलर भी गुजर रहा था। तभी एका-एक ट्रेलर से बाइक को धक्का लग गया और टेलर के नीचे आकर अभिषेक डे की मृत्यु हो गई. घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर को छोड़कर फौरन वहां से भाग गया।

स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए परिवार जनों को सूचना की। अभिषेक एक प्राइवेट जॉब करता था। देर रात वह घर वापस जा रहा था। तभी यह दुर्घटना घट गई,  हालांकि प्रशासन अपनी तरफ से जांच पड़ताल कर रहा है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version