फतेह लाइव, रिपोर्टर

सनातन उत्सव समिति के सक्रिय सदस्य व टेल्को निवासी प्रिंस सिंह की शुक्रवार की रात्रि लगभग 2-3 बजे के बीच बुंडू-नामकुम थाना क्षेत्र के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई है. किराये की आर्टिगा कार में सवार प्रिंस एवं उनके परिवार के सदस्य बिहार जा रहे थे. मालूम हो कि कल देर रात में ही प्रिंस की दादी का निधन हो गया था. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उक्त सभी बिहार जा रहे थें. मृतक प्रिंस के चाचा अभिनव सिंह, खड़ंगाझार में रहते हैं और झामुमो नेता हैं. इस अप्रिय दुर्घटना में प्रिंस का आकस्मिक निधन संस्था के लिए अपूर्णीय क्षति है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर पुलिस को मिली सफलता, तीन महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार,

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version