फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर माउंट व्यू स्कूल के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने व्यक्ति को करीब 50 फीट तक घसीट दिया। घटना के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, मौके की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान डिमना रोड स्थित सुभाष कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय शशि भूषण के रूप में हुई है, जो सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता थे। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार सुबह ही दिल्ली से जमशेदपुर लौटे थे। उनके भाई शशि शेखर के अनुसार, शशि भूषण घर से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version