WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन, पूर्वी विधानसभा के बीएलए-1 प्रभारी बने अप्पू तिवारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने JPSC एवं JSSC अभ्यर्थियों के साथ कथित लाठीचार्ज और मारपीट की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार का पुतला दहन करने की घोषणा की है। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय से विधिवत अनुमति ली जाएगी।

रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राज्य के ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC एवं JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान हुई कथित लाठीचार्ज और मारपीट की घटना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी।

वहीं, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य के ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए पार्टी की गतिविधियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और लगातार जनसंपर्क में रहने का आह्वान किया।

बैठक में अप्पू तिवारी को पूर्वी विधानसभा का बीएलए-1 प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। साथ ही महिला संगठन को मजबूत करने के लिए जिला महिला संयोजक के नेतृत्व में प्रखंडवार महिला समितियों के शीघ्र विस्तार की जिम्मेदारी महिला समिति को सौंपी गई।

पार्टी ने बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने, कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।

बैठक में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, कान्हु सामंत, राजेश चौधरी, शैलेन्द्र सिन्हा, चंद्रेश्वर पांडेय, दीपक पांडेय, जमाल खान, ललन झा, आकाश सिन्हा, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, रामदेव हेंब्रम, ललित सिंह, परवीन प्रसाद, मंटू शुक्ला, मुन्ना भाई, सोनू सिंह, राजा कुमार, संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर