WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : चाईबासा में 2 अक्टूबर को इंटक का आठवां महाधिवेशन, संगठित-असंगठित मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) का आठवां महाधिवेशन आगामी 2 अक्टूबर को चाईबासा में आयोजित किया जाएगा। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर मुंडा ने टाटानगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए संगठित और असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों से एक मंच पर एकजुट होने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर मुंडा ने बताया कि महाधिवेशन में प्रमुख रूप से ए. राजू और सांसद पप्पू यादव के शामिल होने की प्रबल संभावना है। महाधिवेशन में मजदूर हितों, संगठन की मजबूती और विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि इंटक हमेशा से मजदूरों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है तथा आगे भी पूरी मजबूती के साथ श्रमिकों के साथ खड़ी रहेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिव शंकर मुंडा ने संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी मजदूर एक मंच पर आते हैं तो उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष और अधिक प्रभावी होगा तथा श्रमिकों को उनके अधिकार और हक दिलाने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इंटक का प्रयास है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाए और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष किया जाए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर