फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो में लगे एक विवादित पोस्टर को लेकर सिख समुदाय में गहरा रोष देखा जा रहा है। पोस्टर में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर को आम व्यक्तियों और अन्य चित्रों के साथ प्रदर्शित किया गया है, जिसे सिख संगत ने अपनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताया है।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रतिनिधियों ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि गुरु साहिबानों का स्थान सर्वोच्च है और उनकी तस्वीरों को इस तरह आम व्यक्तियों या अन्य धार्मिक प्रतीकों के साथ मिलाकर प्रदर्शित करना बिल्कुल अस्वीकार्य है।

कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ऐसे पोस्टर तुरंत नहीं हटाए गए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका नहीं गया, तो सिख समुदाय द्वारा सख्त आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं।

सिख संगत का कहना है कि यह केवल एक पोस्टर का मुद्दा नहीं, बल्कि उनकी आस्था और सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version