• पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के फायदे बताए

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आज एसबीएम हाई स्कूल, जमशेदपुर में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. उन्होंने इस कार्यक्रम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को न केवल एक चुनावी अवधारणा, बल्कि लोकतंत्र को और अधिक संगठित, पारदर्शी और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. मुंडा ने कहा कि यह प्रणाली प्रशासनिक, आर्थिक और सामाजिक व्यवधानों को कम करने में मददगार साबित होगी. इसके अलावा, सरकार के संसाधनों की बचत और शासन में स्थिरता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा के कदमा मंडल के कई नेता जद(यू) में हुए शामिल

अर्जुन मुंडा ने जन्मदिन पर बच्चों के साथ केक काटा

अर्जुन मुंडा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के बच्चों के साथ केक काटा और इस खास दिन को यादगार बताया. उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों ने इस दिन को मेरे लिए और भी विशेष बना दिया. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह, जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version