पूर्णिमा दास ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में श्री शीतला माता मंदिर और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में भालूबासा के शीतला भवन में आयोजित विशाल आरोग्य मेला में 432 लोगों की विभिन बीमारियों का इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह समिति के मुख्य संरक्षक रघुबर दास ने मेला का उद्घाटन किया. दास ने मंदिर समिति के प्रयास का सेवा कार्य के लिये मंदिर सम्मिति की सरहना करते हुए कहा ऐसा आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए.
उन्होंने आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा जब डबल इंजन की सरकार थी. उस समय हर व्यक्ति तक इलाज पहुंचाने के उदेश्य से प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे आयुष्मान योजना की घोषणा झारखंड की धरती से किया गया था. विशिष्ट अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने डॉक्टरों को सम्मानित किया तथा पीड़ित मानवता की सेवा में उनके योगदान को नमन किया.
समिति के अध्यछ पवन अग्रवाल ने स्वागत सम्बोधन करते हुए कहा की मानवता की सेवा हमारा सामजिक कार्य है. हिर्दय रोग, महिला, आँख, दांत, समान्य बीमारी सहित शुगर, बीपी की जांच की गई. सीनियर सिटीजन के लिये भारत सरकार की योजना आयुष्मान के तहत सौ लोगों का कार्ड बना कर वितरित किया गया.
इस अवसर पर कमलेश साहू, रामबाबू तिवारी, मिथलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, कल्याणी सरण, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्यय, अभिषेक सिंह, रितेश झा, सुब्रतो घोष, राजा बाग, राम नगीना यादव, भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, लायंस क्लब की अध्यछ सीमा मलिक, विपलव मलिक, शैलेश गुप्ता, शशि सिंह, जीवन साहू, नंदजी सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा सहित काफ़ी संख्या मे लोग शामिल हुए.
