फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस ने तड़ीपार अपराधी पोपो मुंडा उर्फ सुकलाल मुंडा को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोपो तड़ीपार होने के बावजूद क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पोपो को रामनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकिर आलम के बयान पर बागबेड़ा थाना में सीसीए एक्ट का उलंघ्घन करने के मालमे में प्राथमिरी दर्ज कराई है. पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया है. पोपो पर मार्च 2026 तक तड़ीपार का आदेश जारी किया गया है. मालूम हो कि पिछले दिनों सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान भी रामनगर के दीपक तिवारी उर्फ काणा नामक तड़ीपार को भी पुलिस ने पकड़ा था.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version