फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में बाबा वडभाग सिंह गुरुद्वारा साहिब बिरसानगर जोन नंबर पांच में बाबा अवतार सिंह पिंटू की अध्यक्षता में खालसा स्थापना दिवस सह बैसाखी का पर्व श्रद्धाभाव से मानया गया। इस मौके पर समाजसेवी सह भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले समेत टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट परविंदर सिंह सोहल, सीजीपीसी के पूर्व महामंत्री जसवंत सिंह भोमा समेत गणमान्य लोग शामिल हुए।
कमेटी के द्वारा सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हजूरी रागी जथा टाटानगर वाले गुरदीप सिंह निक्कू ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम को लेकर 12 अप्रैल को अखंड पाठ रखा गया था, जिसका समापन 14 को सुबह में हुआ। दीवान शाम में सजाया गया। संगत के बीच गुरु का अटूट लगंर बांटा गया। हजारों की संख्या में संगत में कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य बाबा अवतार सिंह पिंटू परिवार का सहयोग रहा।
