हरिनाम संकीर्तन से गूंजी विद्यापति नगर लोहरा बस्ती, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बारीडीह स्थित विद्यापति नगर लोहरा बस्ती में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित भव्य हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति एवं आध्यात्मिकता का अनुपम अनुभव प्राप्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले भी उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्री राधा-कृष्ण के श्रीचरणों में नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। संकीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा तथा श्रद्धालु हरिनाम के संकीर्तन में भाव-विभोर होकर शामिल हुए।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version