WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बारीडीह गुरुद्वारा प्रकरण भगवान सिंह के सुपुर्द, अब मनमानी नहीं, सब मिलकर चलेंगे : गिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

श्री गुरु नानक सभा गुरुद्वारा बारीडीह प्रबंधक कमेटी की चेयरपर्सन एवं मुख्य सलाहकार बीबी कमलजीत कौर गिल ने कहा है कि बुधवार की रात हुए गुरुद्वारा प्रकरण को उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के सुपुर्द कर दिया है।

प्रधान भगवान सिंह को लिखित रूप में मामले की पूरी जानकारी दी गई है। उन्हें उम्मीद है कि सभी पक्षों को मिलाकर सम्मानजनक बात हो जाएगी किसी को भी किसी से व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

वह भी इस मामले में सभी पक्षों से पिछले दो दिन से संपर्क में है और उनसे वार्ता का क्रम चल रहा है। जो गुरु दरबार में हाजिर थे। गुरुद्वारा से जुड़े 100 से ज्यादा परिवारों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर कहा कि जो कुछ हुआ, वह गलत है और उसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन प्रधान कुलविंदर सिंह और महासचिव सुखविंदर सिंह को भी कहा जाए कि वे सभी को मिलाकर चलें, ऐसी नौबत नहीं आए। हर किसी का मान सम्मान हो और सभी को भागीदारी जिम्मेवारी तय कर दी जानी चाहिए।

बीबी कमलजीत कौर के अनुसार उन्होंने सभी को सुना है और इस नतीजे पर पहुंची है कि यहां केवल अहंकार है, मतभेद है, लेकिन गुरुद्वारा साहब के उन्नति एवं मर्यादा को लेकर किसी के बीच मनभेद नहीं है, जो अच्छी बात है।

कमलजीत कौर गिल के अनुसार अब सब कुछ उनके संज्ञान में है और अब वह किसी को मनमानी नहीं करने देगी। गुरुद्वारा साहिब संगत का है और यहां मेरा तेरा नहीं चलेगा। बुधवार की शाम जो कुछ हुआ। वह निंदनीय एवं दुखदाई है। हम सब एक परिवार है और उसे घटना से संगत के दिलों को चोट पहुंची है।

बीती ताहि बिसार दे के अनुसार, पुरानी कड़वाहट घटना को भूलकर अब नए सिरे से पुरानी कमेटी काम करेगी और वह पूर्ण रूप से मॉनिटर करेगी। सारा कुछ लिखित होगा। जिम्मेवारी तय होगी और कोई भी अपनी ओर से उत्साह में ऐसा काम नहीं करेगा जिससे दूसरे के दिल को चोट पहुंचे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर