Sakchi Gurudwara: साहिबजादों की शहीदी को समर्पित होगी पोह माह की संग्रांद, शनिवार को साकची में सजेगा कीर्तन दरबार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गुरु गोबिंद सिंह के लाडले दोनों छोटे साहिबजादों की शहीदी को समर्पित करते हुए साकची गुरुद्वारा परिसर में पोह माह की संग्रांद पर कीर्तन दरबार का आयोजन शनिवार को किया जायेगा।
साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने संग्रांद की पूर्वसंध्या पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सिख स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था और सिख नौजवान सभा के सहयोग से पोह माह की संग्रांद पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया जायेगा।

निशान सिंह ने कहा सुबह साढ़े दस बजे से लेकर ग्यारह बजे तक सुखमणि कीर्तन जत्था तथा ग्यारह बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक सिख स्त्री सत्संग सभा जबकि साढ़े ग्यारह से सवा बारह बजे तक साकची गुरुद्वारा के कीर्तनी जत्था भाई साहब संदीप सिंह कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। सवा बारह बजे से दोपहर एक बजे तक ज्ञानी अमृतपाल सिंह गुरमत विचार संगत के साथ साझा करेंगे।अंत में अरदास उपरांत संगत को पंगत में बैठाकर गुरु का अटूट लंगर छकाया जायेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें