फतेह लाइव, रिपोर्टर.
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
अपने ट्विटर हैंडल पर बधाई देते हुए काले ने कहा कि नितिन नबीन का समृद्ध सांगठनिक अनुभव, कार्यकुशलता और सार्वजनिक जीवन में उनका समर्पण निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा. उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूती प्राप्त होगी.
परमात्मा से प्रार्थना है कि वे अपने दायित्वों के निर्वहन में निरंतर सफलता प्राप्त करें तथा उनका कार्यकाल पार्टी और राष्ट्र के हित में ऐतिहासिक सिद्ध हो. उन्होंने समस्त झारखंड की ओर भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
