फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह विद्यासागर पल्ली क्षेत्र में श्री भगवान महावीर संस्था के झारखण्ड प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन विकलांग महिला एवं पुरुषों को निक और स्टिक बाटकर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया. महावीर संस्था के झारखंड प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा स्थानीय विधायक मंगल कलंदी के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद पंचायत समिति सदस्य सपना बेरा, समाजसेवी मुनमुन चक्रवर्ती नें परसुडीह के विद्यासागर पल्ली क्षेत्र पर डोर टू डोर अभियान चलाकर चिन्हित किया गया, जो चलने फिरने में असमर्थ महिला और पुरुष ऐसे व्यक्तियों को निक और स्टिक बाटकर असमर्थ व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जेम्को बस्ती में विधायक सरयू राय की पहल से लगी सोलर लाइटें, लोगों ने कहा – अब अंधेरे से मिलेगा निजात

वहीं संस्था के प्रभारी ने बताया कि हमारी संस्था झारखंड राज्य की नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी इस तरह के जरूरतमंद असहाय लोगों के लिए कार्य कर रही है. समाजसेवी मुनमुन चक्रवर्ती ने श्री भगवान महावीर संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहनीय कहते हुए कहा कि संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे कार्य लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version