फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बुधवार को भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला के अन्तर्गत यूनियन के सदस्यों द्वारा जिला के अनेकों स्थानों पर पौधारोपण कर राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण दिवस पर व्याख्या करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संघ झारखंड प्रदेश बलिराम यादव ने कहा कि 28 अगस्त 1730 को जोधपुर के राजा अभय सिंह ने अपने सिपाहियों को खेजड़ी गाँव से लकड़ी काटने के लिए भेजा था।

यह भी पढ़े : Potka : भाजपा एसटी मोर्चा ने सरकार आपके द्वार शिविर पर उठाये सवाल

खेजड़ी गाँव की वीरांगना अमृता देवी विश्नोई ने अपनी पुत्रियों एवं गाँव की महिलाओं के साथ मिलकर राजा के सिपाहियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया परन्तु राजा के सिपाही नहीं माने तो अमृता देवी एवं उनकी बेटियों ने पेड़ों को बचाने हेतु चिपक कर अपने शीष को अर्पित कर दिया. उनके साहस एवं बलिदान से प्रेरित होकर गाँव के 363 नर नारियों ने जान दे दी. जब इसकी जानकारी राजा अभय सिंह को हुई तो उन्होंने सैनिकों को पेड़ नहीं काटने का आदेश दिया।

इसलिए भारतीय मजदूर संघ के द्वारा वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, सह जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष यूरेनियम, मजदूर संघ आनंद महतो, प्रकाश सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version