फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

फागुन महीना आते ही होली गीतों से बाजार, गली मुहल्लों में गीत गूंज उठने लगे हैं। इस वर्ष होली में तीखा म्यूजिक जेएसआर चैनल ने “सलवारवा भीग जाइ ए जीजा” में स्वर सृष्टि भारती व दीपू राजा ने दिया है, गीत छोटन छाया, संगीत रौशन रॉक ने दिया है। वहीं दूसरे गीत “पापाराता अंगे अंग जीजा जी” में स्वर खुशी कक्कर एवं आनन्द पांडेय, गीत कुंदन पांडेय, म्यूजिक नीलेश शर्मा ने दिया है।

तीसरा होलिया में “फीस लेबू का” में स्वर तान्या झा व विकेश सहाय ने दिया है जबकि इस गीत को पत्रकार काउंसलर बिजेन्द्र कुमार ने लिखा है। इसमें म्यूजिक बच्चू बिहारी का है। इस एल्बम में आकांक्षा वर्मा एवम जय ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि मेकअप सादिया शाहिद  है। इस एल्बम की शूटिंग आरा में रवि कांत यादव के नेतृत्व एवं जमशेदपुर में दुलाल चंद पति, राहुल राय के देख रेख में की गई है।

बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इस चैनल में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाती है। पूरी तरह जीजा साली भाभी पर हंसी मजाक से भरपूर तीनों गीत को तीखा म्यूजिक जेएसआर चैनल पर जारी कर दिया गया है, जिसकी भोजपुरिया लोगों के साथ अन्य भाषी गीतों की खूब सराहना कर रहे हैं।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version