फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल (लोयोला बी. कॉलेज) के समीप रहने वाले आभूषण व्यवसायी नीरज कुमार वर्मा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में बिरसानगर थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराते हुए उनकी शीघ्र खोजबीन की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार नीरज कुमार वर्मा 15 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे अपने घर से गोलमुरी स्थित आभूषण दुकान जाने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। निर्धारित समय पर घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

लापता व्यवसायी नीरज कुमार वर्मा का कद लगभग 6 फीट है तथा उनका रंग गेहुँआ है। घर से निकलते समय उन्होंने पीले रंग की शर्ट और जींस पहन रखी थी। वे अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर – JH-05-BU-3259) से घर से निकले थे।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन करने की अपील की है। वहीं आम नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है। यदि किसी व्यक्ति को नीरज कुमार वर्मा के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल उनके परिजनों अथवा निकटतम थाना को सूचित करने का अनुरोध किया गया है।

संपर्क नंबर: 8797372995, 9441592937, 8210476103, 9204166670। परिवार को उम्मीद है कि जनसहयोग और पुलिस की सक्रियता से नीरज कुमार वर्मा सकुशल अपने घर लौट आएंगे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version