फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अमित कुमार दोनों पक्षों में हुई बुधवार को मारपीट घटना को लेकर गुरुवार को अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को अपना पक्ष रखा और मंडल अध्यक्ष की पोल खोली.
अमित कुमार ने बताया कि मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने पूर्व में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया. इसके साथ ही मेरे डुप्लेक्स मकान में मेरे द्वारा लिए गए बिजली कनेक्शन को कटवा कर अवैध रूप से अपनी पत्नी के नाम से नया कनेक्शन ले लिया गया.
वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष होने के नाते आनंद कुमार के द्वारा पावर का लगातार गलत दुरुपयोग किया जा है, जिसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं को बहुत जल्द की जाएगी.
वहीं अमित कुमार ने बताया कि मंडल अध्यक्ष होने से पहले आनंद मेरे घर में नोकरी के दौरान ड्राइवर का एवं अन्य घरेलू काम किया करता था, जहां कई बार उसकी पत्नी ने आर्थिक तंगी के कारण जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. मुझे नहीं पता था कि जिसे हम लोगों ने सहारा दिया. वह व्यक्ति इतनी बड़ी धोखेबाज़ी एवं विश्वासघात करके करोड़ो की संपत्ति हमसे गबन कर लेगा.
उन्होंने कहा कि बुधवार की मारपीट की घटना में उन्होंने अपना बचाव किया, लेकिन फिर भी उनसे ब्रेसलेट, नकदी और अन्य सामान लूटकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इसकी शिकायत परसुडीह थाना में की गई है. अमित और उनकी पत्नी राखी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. साथ ही आनंद कुमार और अमित के बीच चल रहे विवाद के न्यायलय में चलने के साक्ष्य भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किये गए.