फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह स्थित पूर्वी कालीमाटी पंचायत भवन में शुक्रवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के द्वारा निजी खर्च पर सामाजिक कार्य का दायित्व निभाया गया. उन्होंने सलगाझुड़ी में “हो समाज” के लोगों के बीच शादी, श्राद्ध जैसे कार्यक्रम के लिए बर्तन का वितरण समाज के बीच किया गया.

इसके अलावा समाज की मांग पर स्ट्रीट लाइट का भी वितरण किया गया, जिससे कि रात मे पूरे इलाक़ा रौशन हो सके. मालूम हो कि हो समाज के लोगों ने जिप उपाध्यक्ष से कुछ दिन पूर्व मांग रखी थी कि सामाजिक कार्यो के लिए बर्तन और लाइट दिया जाए. इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रभु राम मुण्डा, वार्ड सदस्य आमेंलदा कुजूर, समाजसेवी संतोष चौबे, सचिव बडुंग सोय, बहादुर कलुडिया, सिलाई पूर्ति, सालुका जोकों, जोजर कलुडिया आदि मौजूद थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version