फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भाजपा सरकार के द्वारा लाये गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों से केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार चल रही है, परंतु आज तक केंद्रीय बजट को जनता के उपयोग और जनता के अनुकूल नहीं सौंपा गया है। आमजन के प्रतिकूल है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजदूर वर्ग को इनकम टैक्स में कोई राहत न देकर महंगाई को आम जनता के घरों में बोझ बना कर डाल दिया है। नौजवानों के रोजगार सृजन के लिए और नौकरियों को सार्वजनिक उपक्रम के माध्यम से भी नजरअंदाज कर दिया गया है। इससे नौजवानों को रोजगार के अवसर और नौकरी के अवसर कम हो गए हैं। महंगाई को कम करने के लिए, खाद्य पदार्थ के महंगाई को काबू में रखने के लिए इस सरकार ने कोई भी राहत पैकेज का ऐलान नहीं किया है।

इससे आम लोगों में रोष बढ़ेगा। इस बजट में किसानों के लिए भी कुछ नहीं है किसानों को फिर एक बार ठगने का काम इस बजट में किया गया है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बजट में आंकड़ों का खेल घुमा-घुमा कर पेश किया गया है। जिससे आम जनता पेसों-पेस में रहेगी, यह भारत के आम जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बजट है । इसमें छात्र, युवा, मजदूर एवं किसान कहीं नहीं है साथ ही शोषित, वंचित आदिवासी, दलित और माइनॉरिटी का भी ध्यान नहीं रखा गया है। इस बजट में सिर्फ और केवल अमीर लोगों को खुश करने के सिद्धांत पर बढ़ता हुआ दिख रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी इस बजट को आम जनता के खिलाफ करार दिया है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version