फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सीतारामडेरा स्थित ईस्ट बंगाल कॉलोनी में श्री श्री जगद्धात्री पूजा कमेटी, न्यू बायस क्लब द्वारा आयोजित भव्य जगद्धात्री पूजा मंडप का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने किया।

इस अवसर पर श्री काले ने माँ जगद्धात्री से प्रदेश एवं शहरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ जगद्धात्री शक्ति, संयम और करुणा की प्रतीक हैं, और उनके आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव एवं एकता का संचार होता है।

काले ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता की भावना को सशक्त करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माँ जगद्धात्री के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version