फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर आगमन पर भाजपा नेता अंकित आनंद और चिंटू सिंह ने अभिनंदन किया। बाउरी निजी कार्यक्रम के तहत साकची स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे और शुक्रवार दोपहर वे लौट गये।

भाजपा नेताओं ने बाउरी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया और आगामी राजनीतिक दायित्वों एवं गतिविधियों को लेकर अनौपचारिक चर्चाएं हुई।

बाउरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का आदेश सर्वोपरि है। उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला, लेकिन पार्टी आत्ममंथन कर सुधारात्मक कदम उठाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा एक सशक्त विपक्ष के रूप में हेमंत सरकार की गलत नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version