फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराने के लिए भालूबासा चौक में मेगा अभियान चलाया। जिसके माध्यम से काफी संख्या में आम लोगों, युवाओं महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बना कर दल में शामिल कराया। इस अवसर पर नए सदस्यों को भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के संयोजक पवन अग्रवाल और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए। मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह की मुख्य भूमिका रही। 22 दिसंबर से 14 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों से दल से जोड़ने की योजना बनाई गई है।

पवन अग्रवाल ने कहा स्लम बस्तियों और अंतिम व्यक्ति तक दल की नीति और विचारधारा के माध्यम से राष्ट के नवनिर्माण और समाज कल्याण किए अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनाया जा रहा है।

इस दौरान रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, देबू सरकार, अजीत कालिंदी, विकास बावरी, रामचंद्र प्रसाद, कोकन पैरा, देबू शी, लक्ष्मण मुखी, पप्पू कुमार साहू, विश्वजीत कालिंदी, उमेश साव, सुब्रतो घोष मुख्य रूप से शामिल थे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version