भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ अभिनंदन, सतबीर सिंह सोमू बोले—डॉ. वर्मा को मिली जिम्मेदारी झारखंड के लिए गौरव का विषय
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के सिख नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान नेताओं ने डॉ. वर्मा को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान डॉ. वर्मा के संगठन के प्रति समर्पण, लंबे अनुभव और कर्मठता का प्रमाण है।
नेताओं ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त करेगी। साथ ही झारखंड की आवाज को राष्ट्रीय पटल पर नई मजबूती मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
इस अवसर पर सतबीर सिंह सोमू के साथ चंचल भाटिया, जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, जमशेदपुर महानगर, रॉकी सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड प्रदेश भाजपा, नवजोत सिंह सोहल, अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोलमुरी मंडल, जमशेदपुर महानगर, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जिला प्रवक्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा, कर्मजीत सिंह कमा, बूथ अध्यक्ष, गोलमुरी, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह गिल और हैप्पी सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



































