WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Bjp : सुधांशु ओझा को मिली बीजेपी महानगर की कमान, मिल रही बधाइयां, गुंजन यादव पहुंचे घर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड भाजपा ने कई जगह नए जिला अध्यक्ष प्रतिनियुक्त कर दिये हैं। जमशेदपुर महानगर की कमान सुधांशु ओझा को दी गई है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है। आगामी चुनाव में नये पदाधिकारियों के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती होगी।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा जी का संक्षिप्त जीवन परिचय

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नाम: सुधांशु ओझा

पिता :- स्व० बृजनंदन ओझा

पता :- म० सं० 03 रोड न० 02, ब्लाक न० 04 शास्त्रीनगर थाना कदमा, जमशेदपुर

जिला : पूर्वी सिंहभूम, झारखण्ड

जन्म स्थान :- जमशेदपुर (जिला पूर्वी सिंहभूम )

जन्म तिथि :- 05/01/1969

शिक्षा : बी ए अर्थशास्त्र (प्रतिष्ठा)

महाविद्यालय : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर

मैट्रिक: ए डी एल सोसईटी स्कूल साकची, जमशेदपुर

संगठन संपर्क : संघ आयु 1979 से स्वयंसेवक ।

द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित असम 2018

संघ दायित्व : जमशेदपुर महानगर सह व्यवस्था प्रमुख 2018-2020

संस्थापक अध्यक्ष सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर, कदमा जमशेदपुर 2000-2006

कोषाध्यक्ष : सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर शास्त्रीनगर कदमा जमशेदपुर 2016-2020

विद्यार्थी परिषद :- जमशेदपुर महानगर सह मंत्री 1991-1993

कदमा मंडल भाजपा अध्यक्ष 2004-2007

प्रदेश मंत्री प्रबुद्ध प्रकोष्ठ झारखण्ड प्रदेश 2008-2010

वर्तमान दायित्व : जिला उपाध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर महानगर 04-09-2020 से 29.01.2024.

भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सुधांशु ओझा को निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन यादव ने घर जाकर दी बधाई, कहा- पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को दिया सम्मान, उनके लंबे अनुभव का पार्टी को मिलेगा लाभ, पार्टी होगी मजबूत

भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। भाजपा जमशेदपुर महानगर के वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष रहे सुधांशु ओझा भाजपा जमशेदपुर महानगर के नए अध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं। जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सुधांशु ओझा के कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवास जाकर उन्हें बधाई दी। गुंजन यादव ने सुधांशु ओझा को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर उन्हें नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को सम्मान देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। गुंजन यादव ने हर्ष जताते हुए कहा कि जिला उपाध्यक्ष के रूप में उनका सहयोग हमेशा प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधांशु ओझा के लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और संगठन जमशेदपुर महानगर में और सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों में संलग्न रहेगी।

दिनेश कुमार ने ये कहा

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, आशा है की सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर अपनी नई ऊंचाई को छुएगा और आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में हम सभी सीटों पर विजयी होंगे, नए अध्यक्ष पुराने कार्यकर्ता है कार्यकर्ताओं की भावना को समझेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच पर उठा कर जमशेदपुर में विपक्ष की जो भूमिका होनी चाहिए, उसमे अपनी मजबूत उपस्थिति प्रदान करेंगे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर