WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : परसुडीह थाना प्रभारी के अंगरक्षक ने तबादले के बाद भी नहीं छोड़ा थाना, एसएसपी ने वेतन रोका, 5 अन्य पुलिस कर्मियों पर भी गिरी गाज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

परसुडीह थाना प्रभारी के अंगरक्षक के रूप में तैनात हवलदार राज कुमार सिंह का तबादला एसएसपी किशोर कौशल ने गत दिसंबर माह में किया था। एसएसपी के आदेश के बाद भी हवलदार ने थाना को नहीं छोड़ा और ड्यूटी बजाते रहे। यह सीधे तौर पर दर्शाता है कि हवलदार राज कुमार एसएसपी के आदेश का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। हवलदार राज कुमार पिछले लगभग सात से आठ सालों से परसुडीह थाना में कुंडली मारे बैठे हैं। उनकी इजाजत के बिना थाना में पत्ता भी नहीं हिलता। सूत्र बताते हैं कि कुछ ऐसी शिकायतें एसएसपी को मिली थी। क्षेत्र के कॉंग्रेस नेता सह आरटीआई कार्यकर्ता ने चार दिन पूर्व ही हवलदार राज कुमार को हटाने की मांग एसएसपी को पत्र लिखकर की थी।

कमलेश कुमार का आरोप है कि हवलदार राज कुमार की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। इस बाबत वह शीघ्र ही ऊपर तक पत्राचार करेंगे। इधर, सोमवार को एसएसपी ने इस मामले पर कड़ा रुख इख्त्यार किया। उन्होंने हवलदार का वेतन रोकते हुए दो दिनों के अंदर गोलमुरी पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश पारित किया है। इसके साथ ही पांच अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी यही आदेश लागू किया गया है। आदेश नहीं मानने पर उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने की चेतावनी दी गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर